जिलाधिकारी ने गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग, महराजगंज-ठूठीबारी राजमार्ग और घुघली वाया आनंदनगर रेलवे लाइन को लेकर की बैठक
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 23 Jan, 2025
- 279
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 23 जनवरी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को एनएच-24 गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग, एनएच-730 महराजगंज-ठूठीबारी राजमार्ग और घुघली-आनंदनगर वाया घुघली रेलवे लाइन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रतिकर भुगतान, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन और वृक्षों के कटान जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित प्रतिकर भुगतान प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर का भुगतान हो चुका है, उनमें संबंधित एसडीएम अगले बैठक से पहले ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
चेहरी तटबंध के संरक्षण पर जोर
चेहरी तटबंध पर रेलवे की भारी मशीनरी के परिवहन से संभावित नुकसान को लेकर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के निर्देशों के अनुसार तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे के एक्सईएन को निर्देशित किया साथ ही, एक्सईएन सिंचाई प्रथम को रेलवे लाइन परियोजना के लिए लंबित एनओसी को मुख्य अभियंता स्तर पर जल्द जारी करवाने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंदप्रकाश मौर्य, सदर, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार समेत एनएचएआई और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

